Advertisement

जनपद सभाकक्ष पांढुर्णा में बीएलबीसी की सितंबर 2025 तिमाही बैठक सम्पन्न

जनपद सभाकक्ष पांढुर्णा में बीएलबीसी की सितंबर 2025 तिमाही बैठक सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। जनपद सभाकक्ष पांढुर्णा में आज जनपद पंचायत सीईओ सुश्री बंदू सूर्यवंशी की अध्यक्षता में ब्लॉक-लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की सितंबर 2025 तिमाही बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, तथा शासकीय ऋण विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीडी रेश्यो (Credit–Deposit Ratio) की वर्तमान स्थिति की व्यापक समीक्षा की गई। बैंकिंग सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, ऋण वितरण की प्रगति एवं शाखा-वार उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

विभागीय योजनाओं —

PM Swanidhi,

PMFME,

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना,

पशु KCC,

कृषि KCC,

मत्स्य पालन KCC


से संबंधित प्रकरणों की स्थिति, लंबित मामलों के कारण तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु कार्य-योजना पर विचार किया गया।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ISS 2.0) के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही, DEAF Accounts (Depositor Education and Awareness Fund) की शाखा-वार स्थिति पर चर्चा करते हुए लंबित खातों के शीघ्र निस्तारण एवं अद्यतन कार्यवाही को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश भी प्रदान किए गए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!