पांढुर्णा महिला तेली समाज का आध्यात्मिक आयोजन — दीप यज्ञ से हवन तक उमड़ी श्रद्धा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। दिवाली मिलन समारोह के अवसर पर पांढुर्णा महिला तेली समाज संगठन द्वारा गायत्री परिवार के सहयोग से दो दिवसीय दीप यज्ञ एवं हवन-पूजन कार्यक्रम का सुसंपन्न आयोजन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, दिवाली के पावन पर्व पर शनिवार 15 नवंबर 2025 को शाम 4 से 6 बजे तक दीप यज्ञ एवं पूजन सम्पन्न हुआ। इसके पश्चात रविवार 16 नवंबर 2025 को गायत्री परिवार पांढुर्णा द्वारा पाँच कुण्डीय हवन विधिवत रूप से प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराया गया। हवन के बाद उपस्थित समाजजनों को स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संत जगनाडे सभागृह, टेकड़ी वार्ड पांढुर्णा में किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर पांढुर्णा तेली समाज संगठन के अध्यक्ष भूषण केवटे, महिला तेली समाज संगठन की अध्यक्षा श्रीमती देविका जगदीश भांगे, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिला संगठन की सदस्या व सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।


















Leave a Reply