विजय केवटे को अधिवक्ता संघ का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किया गया सम्मानित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

प्रकाश उइके और सुभाष वरठे पहुंचे निवास, आत्मीय स्वागत कर दी शुभकामनाएँ
पांढुर्णा। अधिवक्ता संघ के हाल ही में सम्पन्न चुनाव में विजय केवटे के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में उनके निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित सामाजिक नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश उइके और श्री सुभाष वरठे विशेष तौर पर पहुंचे और उन्होंने विजय केवटे का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
इस दौरान श्री प्रकाश उइके व श्री सुभाष वरठे ने विजय केवटे को पुष्प गुच्छ तथा पुष्प हार भेंट कर तथा शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विजय केवटे हमेशा ही समाजिक और न्यायिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, और अध्यक्ष पद पर उनके चयन से अधिवक्ता समुदाय को मजबूत नेतृत्व मिलेगा।
विजय केवटे ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अधिवक्ता संघ के हितों, न्यायालयीन व्यवस्थाओं में सुधार तथा वकीलों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वकील समुदाय समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसकी प्रगति न्याय व्यवस्था को सीधे प्रभावित करती है।
इस अवसर पर स्थानीय अधिवक्ता, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के कई नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने भी विजय केवटे को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व से अधिवक्ता संघ को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की।


















Leave a Reply