Advertisement

5 किमी परिधि में पशुपालन विभाग की 3 टीमों ने किया रिंग वैक्सीनेशन अभियान, 1142 पशुओं का टीकाकरण पूर्ण

5 किमी परिधि में पशुपालन विभाग की 3 टीमों ने किया रिंग वैक्सीनेशन अभियान, 1142 पशुओं का टीकाकरण पूर्ण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पशुपालन विभाग द्वारा एन्थ्रेक्स रोग की रोकथाम के लिए आज एक व्यापक रिंग वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्राम हिवरा पृथवीराम, उमरीकला, जटलापुर और लिंगा में घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य किया गया।

एन्थ्रेक्स जैसी गंभीर एवं संक्रामक बीमारी से पशुओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विभाग ने 5 किलोमीटर की परिधि में विशेष एन्थ्रेक्स प्रोफाइलैक्टिक वैक्सीनेशन ड्राइव संचालित की। इस अभियान में पशुपालन विभाग की तीन विशेष टीमें तैनात रहीं, जिन्होंने पूरे क्षेत्र में डोर-टू-डोर पहुंचकर पशुपालकों को जागरूक किया और पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया।

अभियान के दौरान टीमों ने सभी ग्रामों में सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ टीकाकरण कार्य किया। विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों को एन्थ्रेक्स बीमारी के लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि आज के अभियान में कुल 1142 पशुओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया, जिससे क्षेत्र में एन्थ्रेक्स संक्रमण की संभावनाएँ काफी हद तक कम होंगी।

पशुपालन विभाग द्वारा आगे भी ऐसे सुरक्षात्मक उपाय जारी रखने की बात कही गई है ताकि पशुधन सुरक्षित रहे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!