Advertisement

गेसन्स पब्लिक स्कूल में अनोखे अंदाज़ में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

गेसन्स पब्लिक स्कूल में अनोखे अंदाज़ में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

बाल दिवस कार्निवाल में बच्चों और अभिभावकों ने उठाया मनमोहक गतिविधियों का आनंद

पांढुरना। शुक्रवार सुबह गेसन्स पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल परिसर में रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों के उत्साह से वातावरण खिल उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और चाचा नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात शिक्षिकाओं ने केक काटकर नेहरू जी के जन्मदिन का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया।

इस मौके पर नन्हे-मुन्नों के साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्निवाल के अलग-अलग आकर्षणों का भरपूर आनंद लिया। बच्चों की खुशी और उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

बच्चों के लिए कार्निवाल में रहे रोमांचक आकर्षण

बाल दिवस उत्सव को खास बनाने के लिए स्कूल ने बच्चों के लिए अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ और एडवेंचर गेम्स आयोजित किए, जिसमें—

असली घोड़े की सवारी
बच्चों ने पहली बार लाइव हॉर्स राइड का मज़ा लिया।

10 डिब्बों वाली पांडा टॉय ट्रेन
रंग-बिरंगी छोटी ट्रेन में बैठकर बच्चे खुशी से झूम उठे।

ट्राम्पोलिन पर उछल-कूद
छोटे बच्चों में सबसे लोकप्रिय आकर्षण रहा।

27 फीट ऊँची व 30 फीट चौड़ी मिक्की माउस बाउंसी स्लाइड
विशाल बाउंसी पर चढ़कर स्लाइड करने का रोमांच बच्चों को बेहद पसंद आया।

गोल-गोल घूमने वाला गद्देदार ‘मेलडाउन’ गेम
जिसमें बच्चे घूमते हुए घूमने वाली छड़ी से बचते, झुकते और कूदते नजर आए। इस गेम ने बच्चों के उत्साह को चरम पर पहुँचा दिया।

इन सभी आकर्षणों ने कार्निवाल को बच्चों के लिए रोमांच, खेल, आनंद और सीख से भरा एक अनोखा अनुभव बना दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!