Advertisement

कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में एसआईआर हेल्प डेस्क संबंधी बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में एसआईआर हेल्प डेस्क संबंधी बैठक सम्पन्न

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

एसडीएम श्रीमती अल्का एक्का ने की अध्यक्षता

पांढुर्णा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आज पांढुर्णा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों के प्रभावी निराकरण हेतु स्थापित हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन, शिकायत और सूचना का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम अल्का एक्का ने कहा कि हेल्प डेस्क की गतिविधियों की नियमित निगरानी, त्वरित प्रतिक्रिया तथा डेटा की सटीकता से एसआईआर प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता को आवश्यक सहायता निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित यह बैठक एसआईआर अभियान को और अधिक मजबूत, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!