पांढुर्णा जिले में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 19 नवंबर को
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय छिंदवाड़ा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पांढुर्णा एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पांढुर्णा, वरूड रोड जिला पांढुर्णा में 19 नवंबर 2025 बुधवार को प्रात: 11 से शाम 4 बजे तक किया गया है । रोजगार मेले में 06 कंपनियां उपस्थित रहेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी छिंदवाड़ा सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में ड्रायटेक प्रोसेसेस प्रायवेट लिमिटेड पांढुर्णा में अप्रेन्टिसशिप पद के लिये योग्यता आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन) पास के लिये अनुमानित वेतनमान 10000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष, भारत रबर प्रायवेट लिमिटेड पांढुर्णा में अप्रेन्टिसशिप पद के लिये योग्यता आईटीआई (इलेक्ट्रिशियन) पास के लिये अनुमानित वेतनमान 10000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष, रेमण्ड इंण्डिया प्रायवेट लिमिटेड बोरगांव सौंसर में अप्रेन्टिसशिप पद के लिये योग्यता आईटीआई (फिटर) पास के लिये अनुमानित वेतनमान 10000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष, सफल/सुरूची फूड प्रोडक्ट प्रायवेट लिमिटेड बोरगांव सौंसर द्वारा अप्रेन्टिसशिप/ मशीन ऑपरेटर/सुपरवाईजर पद के लिये योग्यता आई.टी.आई. वेल्डर/ कम्प्यूटर डिप्लोमा के लिये अनुमानित वेतनमान 15000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष, सतीजा मोटर्स प्रायवेट लिमिटेड छिंदवाड़ा द्वारा सेल्स एक्जिकेटिव/ ऑफिस वर्क के लिये योग्यता 12वीं/ स्नातक/ आई.टी.आई. पास के लिये वेतनमान 8000 से 10000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष एवं भारतीय जीवन बीमा निगम (एल.आई.सी.) पांढुर्णा द्वारा केवल महिलाओं के लिये बीमा सखी/ऑफिस वर्क के लिये योग्यता 10वीं/12वीं/स्नातक पास के लिये वेतनमान 5000 से 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 70 वर्ष होना चाहिये।

















Leave a Reply