Advertisement

पांढुर्णा जिले का अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नांदनवाड़ी (चांगोंबा) में कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन

पांढुर्णा जिले का अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नांदनवाड़ी (चांगोंबा) में कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। जिले के अग्रणी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा नांदनवाड़ी (चांगोंबा) में आज एक भव्य कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना, वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और उन्हें विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश की उपस्थिति रही, जिनकी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस अवसर पर छिंदवाड़ा क्षेत्रीय प्रमुख श्री कुमार उत्कर्ष और अग्रणी जिला प्रबंधक श्री चिरंजीव कुमार झा भी उपस्थित रहे।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधक एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और किसानों एवं समूहों को बैंक सेवाओं तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से आए हुए लगभग 400 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण समुदाय तक बैंकिंग सेवाएं सरलता से पहुंचाने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!