Advertisement

पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पांढुर्णा शहर में बीएलओ कार्यों का निरीक्षण

पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत पांढुर्णा शहर में बीएलओ कार्यों का निरीक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता एवं मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत आज 13 नवम्बर 2025 को पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने पांढुर्णा नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ सर्वप्रथम संतोषी माता वार्ड पहुंचे, जहाँ बीएलओ श्री उल्हास कावले एवं सहयोगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र (फार्म) भरने एवं वितरित करने का कार्य किया जा रहा था। इस अवसर पर पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ ने बीएलओ टीम को कार्य में लगन व पारदर्शिता बनाए रखने के लिये प्रेरित किया तथा उत्पन्न हो रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ शंकर नगर वार्ड पहुँचे, जहाँ बीएलओ श्री दिनेश डोंगरे एवं सहयोगी आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। साथ ही पांढुर्णा के पेवठा वार्ड का भी निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची के मिलान की प्रक्रिया, पात्र एवं अपात्र मतदाताओं की प्रविष्टियों की स्थिति, साथ ही मतदाता जागरूकता से संबंधित पहल की जानकारी ली।

पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़ा जाए तथा किसी भी नागरिक को मताधिकार से वंचित न रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईआर अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आधार है, इसलिये सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अंत में पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वशिष्ठ ने उपस्थित अधिकारियों एवं बीएलओज को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिये प्रेरित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!