म.प्र. आबकारी विभाग, म.प्र. पुलिस एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लगभग 8.5 लाख रुपए की अवैध कच्ची शराब और महुआ लाहन बरामद
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आबकारी वृत्त पांढुर्णा में म.प्र. आबकारी विभाग, पुलिस चौकी बड़चिचोली एवं महाराष्ट्र पुलिस थाना नरखेड़ द्वारा संयुक्त रूप से म.प्र. और महाराष्ट्र के सीमावर्ती ग्रामों में अवैध कच्ची शराब के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज कार्यवाही की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम वड्डामाल एवं कोंडर में अवैध कच्ची शराब के विनिर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्यवाही के दौरान नदी-नालों के किनारे से 65 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, लगभग 8500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 3 चढ़ी हुई भट्टियां बरामद कर नष्ट की गईं। जप्त की गई कच्ची शराब की कीमत लगभग ₹9,750 एवं महुआ लाहन की कीमत लगभग ₹8,50,000 आँकी गई है।

इस कार्रवाई में कुल 6 प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34 च के तहत प्रकरण विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.एल. मरावी, पांढुर्णा वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री नरेंद्र कुमार नागेश, बड़चिचोली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक श्री विक्रम बघेल, नरखेड़ (महाराष्ट्र) थाना प्रभारी श्री अजीत कदम तथा आबकारी एवं पुलिस के आरक्षक उपस्थित थे।



















Leave a Reply