सिविल अस्पताल पांढुर्णा में डॉ.व्दिवेदी द्वारा किया गया ‘लक्ष्य’ असेसमेंट
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार सिविल अस्पताल सहित उप स्वास्थ्य केन्द्रों को ‘लक्ष्य’ सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाना है। ‘लक्ष्य कार्यक्रम’ एक गुणवत्ता सुधार पहल है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव कक्ष एवं प्रसूति ऑपरेशन थिएटरों में देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज सिविल अस्पताल जिला पांढुर्णा में राज्य स्तर से प्रोफेसर डॉ.विकास व्दिवेदी द्वारा ऑपरेशन थिएटर एवं लेबर रूम का लक्ष्य असेसमेंट किया गया। इस अवसर पर जिले से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिपेन्द्र सलामे, बीपीएम श्री रविंद्र पराडकर, डीक्यूएम सुश्री सुमन सनोड़िया, अंतरा फाउंडेशन की सुश्री स्वेता विक्टर एवं प्रभारी मेट्रन श्रीमती सरिता उइके सहित सिविल अस्पताल पांढुर्णा का समस्त स्टाफ उपस्थित था। असेसमेंट के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, प्रसूति एवं शल्य कक्ष की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सेवाओं के मानकों का मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


















Leave a Reply