भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पांढुर्णा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला — कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने दिखाई रथ को हरी झंडी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आज दिनांक 11/11/2025 को पांढुर्णा जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने जनपद पंचायत पांढुर्णा परिसर से बिरसा मुंडा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणी अग्निहोत्री, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बन्दू सूर्यवंशी, श्री चंद्रशेखर ढोने सहित जनपद पंचायत का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
यह रथ यात्रा भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों, विचारों एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार, जनजातीय गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जनजागरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में, कलेक्टर श्री वशिष्ठ के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबाड़ा में सिकल सेल एवं एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. एच. आर. मलारिया एवं डॉ. मृदुल वासनिक ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया।
साथ ही, जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास पाठई सहित जिले के विभिन्न छात्रावासों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इन सभी आयोजनों का उद्देश्य जनजातीय समाज में जागरूकता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सांस्कृतिक गर्व की भावना को सशक्त बनाना है।


















Leave a Reply