Advertisement

लड़खड़ाती कानून और शराब कंपनी के गुंडों की सरेआम गुंडा गर्दी

विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 

लड़खड़ाती कानून और शराब कंपनी के गुंडों की सरेआम गुंडा गर्दी


जानलेवा हमला,समीर विश्वकर्मा पर हुआ सिर में आये 15 टांके
घायल समीर ने की प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

गंजबासौदा नगर में ऐसा लगता है जैसे कानून व्यवस्था के नाम पर गुंडे बदमाशों के अंदर से कानून का डर खत्म हो गया है।
शायद इसीलिये सरेआम गुंडा गर्दी करते हैं वार्ड 1 के निवासी समीर विश्वकर्मा पर 31 तारीख की रात को गुंडा तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिसमें समीर घायल हुआ और उसे 15 टांके आये उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक शराब कंपनी की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
थाने में रिपोर्ट करने वाले पुलिस को रिपोर्ट करने देने की कीमत समीर को सिर में 15 टांकों के रूप में चुकानी पड़ी!
पीड़ित की पुकार और जनता का सवाल, समीर अब डर के साये में जी रहा है। और जिन गुंडों को पुलिस का डर होना चाहिये, वह पुलिस के साये पोषित हो रहे हैं। ऐसा हर आम आदमी का कहना है,घायल समीर ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। और मांग की है कि इस गुंडागर्दी के पीछे जो शराब कंपनी है, उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिये। वहीं दूसरी तरफ विश्वकर्मा समाज में समीर पर हुऐ हमले को लेकर भारी रोस है, विश्वकर्मा समाज के लोगों ने बताया कि यदि समीर को न्याय नहीं मिला तो वह समीर को न्याय दिलाने के लिये सड़कों पर भी उतर सकते हैं।
स्थानीय लोगों का सीधा प्रशासन से एक सवाल:
“अगर एक शिकायतकर्ता पर खुलेआम इस तरह से हमला होता है,
तब आम नागरिक सुरक्षित कैसे रहेगा यह सीधे-सीधे कानून-व्यवस्था पर सवाल है।”
आम आदमी की प्रशासन से माँग
समीर विश्वकर्मा को तुरंत पुलिस सुरक्षा दी जाये।
शराब कंपनी के गुंडों और जिम्मेदारों पर NSA जैसी कड़ी कार्यवाही हो।
तुरंत न्याय हो!
इस घटना को नज़रअंदाज़ न होने दें! अगर हम आज चुप रहे,तो कल किसी भी शिकायतकर्ता के साथ ऐसा हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!