श्रीमती सविता हिंगवे बनीं पांढुरना जिला कांग्रेस सोशल मीडिया उपाध्यक्ष
धनंजय जोशी ब्यूरो चीफ
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना -जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना ने संगठन के सोशल मीडिया विभाग में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए श्रीमती सविता हिंगवे जी को सोशल मीडिया जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी एवं पूर्व सांसद माननीय श्री नकुलनाथ जी के मार्गदर्शन में तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उईके जी एवं जिला कांग्रेस प्रभारी श्री गंगा प्रसाद तिवारी जी की सहमति से लिया गया है।
नव-नियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती सविता हिंगवे जी ने इस जिम्मेदारी को पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से स्वीकार किया और कहा कि –
> “कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों के जरिये आम जन तक पहुँचाना मेरा संकल्प है। सोशल मीडिया विभाग संगठन की आवाज़ को और मज़बूती देगा।”

उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती हिंगवे जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस सोशल मीडिया टीम और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

















Leave a Reply