Advertisement

महिला तेली समाज संगठन पांढुर्णा में पेवठा वार्ड की कार्यकारिणी गठित

महिला तेली समाज संगठन पांढुर्णा में पेवठा वार्ड की कार्यकारिणी गठित

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा — महिला तेली समाज संगठन पांढुर्णा की महिला अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे के नेतृत्व में पेवठा वार्ड की महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर प्रभा लेंडे, प्रिया वघाले उपाध्यक्ष, मिना कोल्हे सचिव , रूपाली लेंडे सहसचिव तथा मोना लेंडे कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
इसी प्रकार नूतन लेंडे, संगीता लेंडे,कलावती मस्के, पुष्पा कुंवारे,सरिता खुरसंगे तथा अन्य को कार्यकारणी में स्थान मिला।
इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने संगठन के प्रति एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ भागीदारी दर्ज की।

अध्यक्ष श्रीमती देविका भांगे ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि “संगठन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, शिक्षा, स्वावलंबन एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।”

कार्यक्रम के दौरान समाज की वरिष्ठ सदस्याओं एवं स्थानीय महिलाओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
आगामी दिनों में महिला तेली समाज संगठन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!