Advertisement

मतदाता सूची SIR की मंडल स्तर पर संपन्न हुई कार्यशालाएं, वहीं आज 150 वें वर्ष में वंदे मातरम का सामूहिक गायन।

मतदाता सूची SIR की मंडल स्तर पर संपन्न हुई कार्यशालाएं, वहीं आज 150 वें वर्ष में वंदे मातरम का सामूहिक गायन।

टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार की रिपोर्ट

टीकमगढ़। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर मतदाता सूची SIR की मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई, वहीं आज 150 वें वर्ष में वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज भाजपा के 16 मंडलों पर मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 SIR के तहत मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत एंव मंडल अध्यक्ष गण व बीएलए बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में वंदे मातरम के 150 वें वर्ष में सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय में गायन हुआ व राष्ट्र हित में शपथ ली गई एवं गुरु हरिकिशन स्कूल में भी वंदे मातरम के तहत कार्यक्रम हुए।


विशेष गहन पुनरीक्षण SIR से लोगों को जोड़ने के लिए बीएलए व बूथ अध्यक्षों को किया जा रहा प्रशिक्षित,अब वोट देने का अधिकार होगा सुरक्षित – सरोज राजपूत।
आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR भाजपा की मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई, वहीं नगर मंडल में संपन्न कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अभय यादव, जिला कार्यक्रम संयोजक जिनेंद्र धुवारा, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अनीश खान, मंडल कार्यक्रम संयोजक रोहित खटीक, उपाध्यक्ष मनोज देवलिया, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष रोहित वैसाखिया, मंडल महामंत्री देवेंद्र सेन व मनोहर अहिरवार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित किया गया, आभार आकाश अवस्थी द्वारा किया गया। वहीं मंडल कार्यशाला में शुरुआत में रोहित खटीक, जिनेंद्र धुवारा व अनीश खान ने जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि जिले के सभी मंडलों पर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण SIR के लिए कार्यशालाएं संपन्न हो रही है।

 

जिसमें भाजपा बीएलए व बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षित कर जानकारी दी जा रही है, जिसके तहत नाम लिए गए, उन्हें बूथ पर जिम्मेदारी सौंपी गई, जिससे वह बूथ में निवास करने वाले आमजन की मदद कर सकेंगे एवं उनका मतदाता में नाम जुड़वाने के लिए गणना पत्रक भरवा कर जमा करवाने एवं वेरीफाई में सहायता करेंगे, इसके साथ ही मंडल स्तर, विधानसभा स्तर एवं जिला स्तर पर प्रभारी व कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किए गए हैं।SIR से लोगों का वोट देने का अधिकार सुरक्षित होगा, उसमें पारदर्शिता आएगी। वहीं सावरकर मंडल में विभा श्रीवास्तव, ग्रामीण मंडल में बृजेंद्र लोधी, कुंडेश्वर में हरीश अहिरवार, बड़ागांव धसान में सुनील रैकवार,बुडेरा में रामा रजक, बल्देवगढ मंडल में बारेलाल चौरसिया नंदू, खरगापुर मंडल में अमित जैन, पलेरा मंडल में पवन संज्ञा,कुडीला मंडल में सुरेंद्र लोधी, देरी मंडल में बाबूलाल यादव, जतारा मंडल में रोहित चौरसिया, थरबराना मंडल में रधुवीर राजपूत,बम्होरीकलां मंडल में मनोज सिंह,चंदेरा मंडल में महेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में SIR के तहत मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई।
वंदे मातरम का हुआ बच्चों संग सामूहिक गायन, सरोज राजपूत रही मुख्य रूप से उपस्थित।

 

स्थानीय गुरु हरिकिशन स्कूल में हरमिंदर कौर स्कूल चेयरमैन द्वारा रखे गए वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय यादव, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, प्रतेंद्र सिंधई, मनोज देवलिया, रोहित खटीक, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, नरेश तिवारी, सुशील राजपूत ,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव ,मीरा खरे, संध्या सोनी, रविंद्र श्रीवास्तव, पंकज प्रजापति, अरविंद श्रीवास्तव, अक्षय परमार , ज्ञानेंद्र सिंह, अंकित तिवारी, शिवचरण उटमालिया, आकाश विश्वकर्मा,स्वप्निल तिवारी सहित स्कूल स्टाफ व बड़ी संख्या में स्टूडेंट आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वंदे मातरम सामूहिक गायन में सभी ने बच्चों संग वंदे मातरम गया व बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। सरोज राजपूत ने कहा कि वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्रीय एकता के लिए रचे इस गीत से जन जन में राष्ट्र भावना का प्रवाह ला दिया, आज मोदी सरकार में वंदे मातरम के 150वें वर्ष में सामूहिक गायन हुआ और डाक टिकट एवं सिक्का जारी किया गया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय में भी वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ और राष्ट्र हित के लिए शपथ ली गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!