Advertisement

शिक्षकों की BLO ड्यूटी से प्रभावित हो रहा शिक्षण कार्य — एकल शिक्षक विद्यालयों में स्थिति गंभीर

शिक्षकों की BLO ड्यूटी से प्रभावित हो रहा शिक्षण कार्य — एकल शिक्षक विद्यालयों में स्थिति गंभीर

ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) ने दिया कलेक्टर को मांग पत्र

पांढुरना – भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कलेक्टर महोदय को एक मांग पत्र सौंपकर मांग की है कि शिक्षकों को Booth Level Officer (BLO) के रूप में लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, विशेषकर एकल शिक्षक विद्यालयों में स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

इस पत्र में बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक BLO कार्य के लिए शिक्षकों को मतदाता सूची सत्यापन, संशोधन एवं सर्वेक्षण जैसे कार्य सौंपे गए हैं। इन कार्यों के लिए शिक्षकों को विद्यालय समय में ही क्षेत्र भ्रमण करना पड़ता है, जिससे विद्यालयों में शिक्षण गतिविधियाँ ठप पड़ रही हैं।

NSUI ने बताया कि पांढुरना विकासखंड के लगभग 22 विद्यालय ऐसे हैं जहाँ केवल एक ही शिक्षक पदस्थ है। ऐसे एकल शिक्षक विद्यालयों में जब शिक्षक BLO कार्य हेतु बाहर रहते हैं, तो विद्यालय पूर्णतः बंद रहते हैं और विद्यार्थियों की पढ़ाई रुक जाती है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

आगे कहा गया कि शिक्षा विभाग का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, परंतु BLO कार्य के कारण शिक्षक विद्यालयों में अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि एकल शिक्षक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को BLO ड्यूटी से मुक्त किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से चल सके और शिक्षा की गुणवत्ता पर असर न पड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!