जिले में SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

बीएलओ घर-घर दे रहे दस्तक, कलेक्टर की अपील मतदाता करे सहयोग
पांढुरना – मध्य प्रदेश में 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक “विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया” (SIR) की शुरुआत हो चुकी है। इस प्रक्रिया के तहत सभी मतदाताओं को अपना परिगणना फॉर्म (Enumeration Form) भरकर BLO (Booth Level Officer) को जमा करना होगा। यह कार्य जिले के सभी 507 मतदान केंद्रों पर BLO द्वारा घर-घर जाकर किया जा रहा है ।
इस प्रक्रिया के अंतर्गत, BLO मतदाताओं/नागरिकों को 2003 मतदाता सूची में नाम की सर्चिंग और मैचिंग में सहायता प्रदान करेंगे। यह कार्य पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे नागरिक अपने नाम, या अपने पालक (पिता/माता) का नाम सर्च कर सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं।

: क्या करें :
1. BLO द्वारा 04 नवम्बर 2025 से परिगणना फॉर्म घर-घर वितरित किए जा रहे है।
2. सभी मतदाता को यह फॉर्म निर्धारित समय सीमा के भीतर भरकर BLO को जमा करना होगा।
3. यदि किसी मतदाता को यह जानकारी नहीं है कि उनका नाम पिछले SIR में सम्मिलित था या नहीं, तो वे भारत निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ से अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

: महत्वपूर्ण जानकारी :
• सभी मतदाता को यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनका नाम वर्तमान मतदाता सूची में है।
• यदि नाम नहीं है, तो उपयुक्त आवेदन प्रक्रिया के तहत उन्हें नाम जोड़ने का अवसर मिलेगा।
• यह प्रक्रिया मतदान के प्रामाणिक और पारदर्शी होने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि आगामी चुनावों में सभी योग्य नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
कृपया ध्यान दें: यह विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक चलेगी, और इसके दौरान सभी मतदाताओं को अपना परिगणना फॉर्म भरकर BLO को जमा करना अनिवार्य होगा।

इस पहल के माध्यम से मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग सुनिश्चित करेगा कि आगामी चुनावों में मतदाता सूची पूरी तरह से सही और अद्यतन हो। सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें। मतदाता संबंधित जानकारी और सहायता के लिए कृपया अपने मतदान केन्द्र से संबंधित BLO से संपर्क करें।
कलेक्टर पांढुर्णा ने अपील की है कि, “लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपके मत से ही सशक्त शासन और सही प्रतिनिधि का चयन संभव है। अतः सभी पात्र नागरिकों से अनुरोध है कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें, अपना परिगणना फॉर्म अवश्य भरें और यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज है। आपका सहयोग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।”



















Leave a Reply