Advertisement

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा हरि वृद्ध आश्रम में वृद्धो को खाना खिलाकर मनाया गया

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा हरि वृद्ध आश्रम में वृद्धो को खाना खिलाकर मनाया गया

द इंटरनेशनल लायंस क्लब राष्ट्र की विभिन्न समाजिक लाभार्थी योजनाओं में अपना सहयोग निरंतर प्रदान करता रहा है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा ने रचा एक नया इतिहास।

मल्टीपल सह डिस्ट्रिक्ट मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि 1 नवंबर 20 25 को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस जहां पूरे देश में मनाया जा रहा था। तो वही लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा हरी वृद्ध आश्रम में भी इसका आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन लायन शाश्वत शर्मा ने मध्य प्रदेश के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों से सभी को अवगत कराया। जॉन चेयरपर्सन लायन डॉ रवि साहू एवं डॉक्टर लायन राहुल भट्ट ने भी मध्य प्रदेश के स्थापना के संबंध में सरल एवं सुगम शब्दों में अपने विचार व्यक्त किये।

मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम यह 70 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। आपने कहा कि 1947 में जहां देश आजाद हुआ था तो वही तो सन 1950 में देश को चलाने के लिए संविधान लागू किया गया। देश के सुव्यवस्थित विकास के लिए कई प्रदेशों मे इसे छोटी-छोटी इकाइयों में बांटा गया। 1 नवंबर सन 1956 को हमारे मध्य प्रदेश की स्थापना की गई थी। इसलिए आज के दिन को हम मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण के साथ ही हरि वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों को लायंस क्लब साथियों ने अपने हाथों से भोजन परस कर भोजन कराया। वृद्ध पुरुष महिलाओं ने क्लब साथियों को अपने दोनों हाथ उठाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब की टीम के साथ ही विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!