Advertisement

किसानों की आवाज़ बुलंद: भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रखीं 10 महत्वपूर्ण मांगें

किसानों की आवाज़ बुलंद: भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रखीं 10 महत्वपूर्ण मांगें

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना, मध्य प्रदेश – किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने ज्ञापन के माध्यम से अतिवृष्टि से हुई फसलों की क्षति, खरीदी व्यवस्था में सुधार और किसानों को राहत देने संबंधी 10 प्रमुख मांगें रखीं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष हुई अतिवृष्टि और कीट प्रकोप के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। ऐसे में प्रशासन से अपेक्षा है कि किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं —

1. कलेक्टर कार्यालय का निर्माण कृषि मंडी परिसर में किया जाए ताकि किसानों को अपने कार्यों के लिए दूर भटकना न पड़े।

2. किसानों से संबंधित बैठकों में भारतीय किसान संघ को शामिल किया जाए।

3. मक्का खरीदी का समर्थन मूल्य ₹2400 प्रति क्विंटल तय किया जाए।

4. कपास पंजीयन ग्राम पंचायत स्तर पर सरल प्रक्रिया से हो।


5. सी.सी.आई. द्वारा कपास खरीदी की जाए और दोनों तहसीलों में अलग-अलग अधिकारी नियुक्त हों ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

6. फूल गोभी की खराब फसल के लिए प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए।

7. संतरा फसल पर कीट प्रकोप का सर्वे कर मुआवजा दिलाया जाए।

8. भूली जलाशय परियोजना से प्रभावित किसानों को समान मुआवजा दिया जाए।

9. तालाबों और नहरों की सफाई कर सिंचाई हेतु समय पर पानी छोड़ा जाए।

10. उद्यानिक फसलों का बीमा अनिवार्य किया जाए ताकि नुकसान की स्थिति में किसानों को राहत मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार जैस्वाल, जिला मंत्री नीरज दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को समझते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!