गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने पर रालोद ने मुख्यमंत्री एवं सरकार का किया धन्यवाद
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का समर्थन मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल किए जाने के निर्णय का राष्ट्रीय लोकदल ने स्वागत किया है। इस निर्णय से प्रदेश के करोड़ों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला महासचिव रोहित सिंह ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के किसानों के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रालोद सदैव किसानों की आवाज बनकर उनके हितों के लिए संघर्ष करता रहा है, और पार्टी की यह नीति रही है कि किसानों को उनके फ़सल की उचित दाम मिले।
जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह जी ने बताया कि रालोद के सभी विधायक और मंत्री पिछले कई दिनों से गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी से वार्ता कि थी उन्होंने कहा कि यह रालोद की किसान नीतियों का परिणाम है
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए निरंतर बात करता रहा है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है और जगह जगह किसान आपस में मिलकर सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं अपने नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त कर रहे हैं।















Leave a Reply