भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात — किसानों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना — आज भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर महोदय से मिला और पांढुरना एवं सौसर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने प्रमुख रूप से CCI द्वारा कपास खरीदी शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।
कलेक्टर महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि CCI द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीदी शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान किसानों के हितों को लेकर गंभीर और रचनात्मक संवाद हुआ तथा प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है और आगे भी किसानों के हक की आवाज बुलंद करती रहेगी।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल पदाधिकारी —
➡️ पूर्व जिला महामंत्री श्री राहुल मोहोड जी
➡️ जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण बाकोड़े जी
➡️ जनपद अध्यक्ष श्री संजय भूते जी
➡️ जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़ जी
➡️ नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घटोडे जी
➡️ पांढुर्णा मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छांगाणी जी
➡️ मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े जी
➡️ मंडल अध्यक्ष श्री सदानंद डोंगरे जी
➡️ मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर बोबडे जी
➡️ मंडल मंत्री श्री दिनेश रायकवार जी
➡️ मंडल महामंत्री श्री आशीष चांडक जी
➡️ युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री विवेक गायकवाड़ जी
➡️ मंडल उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक जी
➡️ श्री खेमराज सोनेकर जी
➡️ श्री प्रवीण सेलुकर जी
प्रतिनिधि मंडल ने यह भी कहा कि भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

















Leave a Reply