Advertisement

।।पद सुशोभित करने के लिए नही बल्कि दायित्व को परिणाम में बदलने के लिए होता है:- डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी।।

रिपोर्टर प्रफुल पाटिल खेतिया तह पानसेमल जिला बडवानी

।।पद सुशोभित करने के लिए नही बल्कि दायित्व को परिणाम में बदलने के लिए होता है:- डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी।।

बड़वानी:- पद सुशोभित करने के लिए नही होता है, बल्कि दायित्व को पूर्ण तरीके से परिणाम में बदलने के लिए होता है। और में अपनी पूरी क्षमता के साथ अपने दायित्व को निभाते हुए सभी कार्यो और चुनौतियों को परिणाम में बदलने का संकल्प लेता हूं।
उक्त बात राज्यसभा सांसद व नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हजारो कार्यकर्ताओ के बीच कही।
आगे उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने यह पद मुझे नही दिया बल्कि जिले के एक-एक कार्यकर्ताओ को दिया है। हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इस पद की गरिमा को बनाते हुए अपने जिले में संगठनात्मक मजबूती प्रदान कर पूरे प्रदेश में बड़वानी जिले को एक आदर्श जिला बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प दिलवाया तथा उन्होंने राष्ट्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
हमारा जिला अब प्रदेश महामंत्री के रूप में भी जाना जाएगा:- अजय यादव
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने हमारे जिलें को राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी के रूप में प्रदेश महामंत्री का जो उपहार दिया उससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमारा जिला पहले लोकसभा सांसद, कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सांसद के रूप में जाना जाता था लेकिन अब संगठन के प्रति प्रदेश महामंत्री के रूप में भी जाना पहचाना जाएगा। हम सब मिलकर 1227 बूथों पर नवनियुक्त महामन्त्री को ऐसा कार्य करके देंगे जिससे प्रदेश में वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर सके।
इन्होंने भी किया सम्बोधित:-


इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन माहेश्वरी व ओमप्रकाश सोनी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भागीरथ कुशवाह व आभार सचिन चौहान ने व्यक्त किया।
ठीकरी से बड़वानी तक जगह-जगह हुआ स्वागत:-
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि राज्यसभा सांसद व नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन का प्रथम जिला आगमन रविवार को दोपहर 2 बजे जिले के प्रवेश द्वार ठीकरी में हुआ। जहां हजारो कार्यकर्ताओ ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद द्वारा ठीकरी नगर परिषद को पानी के दो टैंकर प्रदान किये। ठीकरी में नप अध्यक्ष पूजा सुमित जायसवाल, पूर्व सांसद सुभाष पटेल, अंतर सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, विकास आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।
इसके बाद कुआं, दवाना, तलवाड़ाडेब, मण्डवाड़ा में भी जगह-जगह आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया।
अंजड में गायत्री मन्दिर चौराहे पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री सोलंकी ने भगवान बिरसामुण्डा व पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा अस्पताल चौक में मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज तोमर के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओ ने मंच पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया। जटाशंकरी चौक पर आतिशबाजी व पुष्प वर्षा से स्वागत किया पश्चात नगर परिषद में नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती व पार्षदों ने तथा साकेत जिनिंग में उद्योगपति सुनील मामा पाटीदार द्वारा भव्य स्वागत किया।
पश्चात बोरलाय, तलून व करि से होते हुए काफिला शाम 5 बजे बड़वानी के रेवा सर्कल पहुचा जहां सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर खुली जीप में श्री सोलंकी को जुलश के रूप में ढोल ताशो के साथ भाजपा कार्यालय ले गए। जो कारंजा चौक, मोटिमाता चौक, रणजीत चौक, जूनी कचहरी से श्रीराम चौक होते हुए देर शाम 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुचा बड़वानी में भी जगह-जगह आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय आगमन पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ पुष्पमाला पहनाकर श्री सोलंकी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पश्चात भाजपा कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जो देर रात्रि 9 बजे तक चला।
यह रहे मंचासीन:-
जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, विकास आर्य, भगवतीप्रसाद शिंदे, अम्रतलाल अग्रवाल, मोहन गोले, जया शर्मा, अमित शर्मा, विकास यादव, आदिल तिगाले, जगदीश धनगर, सीताराम डावर आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर पर जिले भर से हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!