*शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जुगैल पुलिस की प्रभावी कार्यवाही — 07 अभियुक्त गिरफ्तार-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना जुगैल पुलिस द्वारा निर्णायक कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक जुगैल श्री नागेश कुमार सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 26.10.2025 को शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के खरहरा टोला देवखर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अशांति फैलाने एवं कानून व्यवस्था भंग करने की आशंका के आधार पर कुल 07 अभियुक्तों को धारा 170, 126, 135 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
1️⃣ रामविलास निषाद पुत्र रामदुलारे, उम्र लगभग 68 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2️⃣ दशरथ पुत्र रामदुलारे, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3️⃣ लाकेश अगरिया पुत्र अमरेश, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
4️⃣ राजेन्द्र पुत्र सुखदेव, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
5️⃣ पप्पू पुत्र गुप्तू, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
6️⃣ प्रवीन पुत्र स्व0 रामप्यारे, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
7️⃣ दीपक पुत्र रामसजीवन, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी खरहरा टोला देवखर, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –*
1️⃣ उ0नि0 श्री मनोज कुमार सिंह, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
2️⃣ हे0का0 शिवदास यादव, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
3️⃣ का0 मुकेश कुमार, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।

















Leave a Reply