Advertisement

 अल्प विराम परिचय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विदिशा लोकेशन विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 अल्प विराम परिचय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

विदिशा जिले की तहसील गंज बासौदा में विकासखंड जिला विदिशा के जनपद पंचायत सभाकक्ष में जन अभियान परिषद व आंनद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खंड स्तरीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मां सरस्वती जी की पूजन पश्चात उपस्थित अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत वंदन व अभिनंदन किया गया तथा कार्यशाला में अतिथि के रूप में उपस्थित आनंद विभाग के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री अभिषेक शर्मा, परिषद् से जिला समन्वयक पूजा श्रीवास्तव, आनंद विभाग से जिला समन्वयक श्री संजय श्रीवास्तव, मास्टर ट्रेनर श्री राजेश पटेल, विकासखंड समन्वयक ममता राठौर उपस्थित रहे।
कार्यशाला में महिला बाल विकास ,सामाजिक न्याय विभाग, जनपद पंचायत बासौदा, आजीविका मिशन, जन अभियान परिषद व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया गया। श्री संजय श्रीवास्तव आनंद विभाग जिला समन्वयक द्वारा सभी को बताया गया कि कर्मचारियों को अपने कार्य करते हुए कैसे आनंद की अनुभूति हो कार्य को पूरा करना चाहिए।


अल्पविराम शासकीय कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों /कर्मचारियों में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए निरन्तर प्रयास आवश्यक है। इसका लोक सेवाओं के प्रभावी प्रबंधन तथा प्रदाय से सीधा संबंध है। भौतिक सुविधाएं एवं समृद्धि अकेले आनंदपूर्ण मनोज स्थिति का कारक नहीं होती। यह आवश्यक की प्रशासनिक आधिकारिक /कर्मचारियों का दृष्टिकोण जीवन की परिपूर्णता की मौलिक समझ पर आधारित है। राज्य आनंद संस्थान का प्रयास है कि ऐसे से स्वयंसेवकों (आनंदकों)को तैयार किया जाए जो कार्यालयों में इन्हें सकारात्मक जीवन शैली अपनाने की आवश्यक विधियां उपलब्ध करा सके। स्वयंसेवक निजी क्षेत्र में अथवा इस कार्यालय के कर्मचारी हो सकते हैं शासकीय सेवकों को अपने कार्य स्थल पर नियमित अंतराल में ऐसे कार्यो तथा क्रियाओ में सम्मिलित किया जावे जो उनके जीवन में आनंद का करण कारक बन सके ऐसे कार्यक्रम को “अल्पविराम” कहा जाता है।
मास्टर ट्रेनर राजेश पटेल द्वारा सबके जीवन में रिश्तों का बहुत योगदान रहता है जो बहुत महत्वपूर्ण होते हैं रिश्ते बनाने के कारण अच्छे या बुरे इसका अनुभव सबको होना चाहिए जीवन में रिश्ते व परिवार कितने महत्वपूर्ण है सभी को अनुभव होना चाहिए।
पूजा श्रीवास्तव जिला समन्वयक जन अभियान परिषद द्वारा कहा गया कि हम सब की चिंता तो करते हैं पर अपने बारे में कभी नहीं सोचते खुद के बारे में भी सोच और खुश रहें शासन ने इसके लिए भी एक विभाग बनाया है सारी पारिवारिक व्यवस्था बाद जिम्मेदारियां के साथ भी अपने बारे में छोटी-छोटी खुशियों के साथ सोचना शुरू करें जिससे परिवार का माहौल अच्छा बना रहे।
परिचय कार्यशाला में छोटे-छोटे खेलों की गतिविधियों के माध्यम से भी अनेक संदेश दिए गए।
श्री अभिषेक शर्मा राज्य समन्वयक आनंद विभाग द्वारा कहां गया कि विकसित भारत जब तक सफल नहीं हो सकता जब तक हम आनंद की अनुभूति ना करें हम जहां कार्य कर रहे हैं जिस स्थिति में कर रहे हैं उसमें भी हमें आनंद की अनुभूति हो और संतोष होना चाहिए जीवन में आनंद होना चाहिए हर व्यक्ति कर्मचारी जीवन में आनंद के महत्व को समझे तभी वह एक विकसित भारत का निर्माण करने में अपनी भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम पश्चात अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक समन्वयक ममता राठौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!