Advertisement

पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट का मामला, इलाके में मचा हड़कंप

पटाखा फैक्टरी में हुए ब्लास्ट का मामला, इलाके में मचा हड़कंप

लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ़

चीमा चौक के नजदीक इंद्रा कालोनी फैक्टरी में हुए ब्लास्ट के मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने फैक्टरी मालिक उस्मान खान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को हुए भीषण धमाके ने इलाके में हडकंप मचा दिया था। फैक्टरी में रखे बारूद और पोटाश के फटने से दस लोग बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे के बाद फैक्टरी मालिक उस्मान खान मौके से फरार हो गया। इस पूरे मामले की शिकायत ब्लास्ट में घायल हुए एक व्यक्ति के परिजन नेक चंद ने पुलिस को दी। नेक चंद का आरोप है कि उस्मान खान ने घर के अंदर बड़ी मात्रा में पोटाश और अन्य विस्फोटक सामग्री जमा कर रखी थी। बिना इजाजत के वह इन्हीं के सहारे पटाखे तैयार कर बाजार में बेचता था।


वहीं, पुलिस जांच में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी के पास पटाखे बनाने या बारूद रखने का कोई सरकारी लाइसेंस नहीं था। वह कई सालों से रिहायशी घर के अंदर ही गैरकानूनी तरीके से पटाखे और रावण के पुतले तैयार कर रहा था। इससे न सिर्फ अपनी बल्कि पूरे मोहल्ले की जान को खतरे में डाल रखा था। शहर के बीचों-बीच रिहायशी इलाके में मौत का कारोबार चल रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। उस्मान खान अपने घर में अवैध पटाखा फैक्टरी चला रहा था। बिना किसी लाइसेंस के बारूद का खेल खेलने वाले इस आरोपी के खिलाफ अब थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, इंद्रा कालोनी में हुए इस धमाके के बाद अब इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में बारूद रिहायशी इलाके में कैसे जमा हो गया और स्थानीय प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!