Advertisement

गोवर्धन पूजा पर वंशी विनोद गौशाला में हुआ गौ पूजन का भव्य आयोजन

गोवर्धन पूजा पर वंशी विनोद गौशाला में हुआ गौ पूजन का भव्य आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज स्थानीय वंशी विनोद गौशाला परिसर कोलीखापा में श्रद्धा और भक्ति के साथ गौ माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम पांढुर्णा अलका एक्का जी, वरिष्ठ नेता देवदास राउत, एवं जनपद सदस्य राजेंद्र ठाकरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने परंपरागत विधि-विधान से गौ माता का पूजन कर उन्हें हरा चारा, गुड़ एवं पशु आहार अर्पित किया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. नितेश सूर्यवंशी, दिलीप दुपारी, जगदीश बाल पांडे, संदीप सुले, रामकृष्ण पोद्दार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गौसेवक उपस्थित रहे। सभी ने गौमाता की आरती कर गोसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला और गौवंश संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इटावा, बिछुआ, कोलीखापा एवं मारुड क्षेत्र से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। गौशाला परिसर में पूरे दिन भक्ति संगीत और गौसेवा के भाव से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी से गौ रक्षा एवं गौ संवर्धन के लिए निरंतर सहयोग की अपील की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!