पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना, 21 अक्टूबर।
पुलिस लाइन पांढुरना में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश द्वारा शहीद 191 जवानों का नाम वाचन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर इस दौरान चीन सीमा पर शहीद हुए दस वीर पुलिसकर्मियों सहित वर्ष 2024–25 में देशभर के 191 शहीद जवानों को नमन किया गया।समारोह में पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अमर शहीदों को शत-शत नमन। पुलिस बल की वीरता और समर्पण की भावना समाज में सुरक्षा और विश्वास की आधारशिला है।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
साल 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सेना के हमले के दौरान सीआरपीएफ के 10 जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए। सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने साहस और कर्तव्यपरायणता का अद्वितीय परिचय दिया। उसी वीरता को सम्मानित करने हेतु प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
शहीदी का आँकड़ा
(2024–25)देशभर के शहीद पुलिस जवान: 191
मध्यप्रदेश से: 11
श्रद्धांजलि और संकल्प

समारोह में पुलिस जवानों ने परेड के माध्यम से अनुशासन और देशभक्ति का प्रदर्शन किया। शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कनेश के नेतृत्व में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे “सुरक्षा, सत्य और न्याय” के मार्ग पर अडिग रहकर राष्ट्र सेवा में समर्पित रहेंगे।नमन उन अमर वीरों को — जिनके बलिदान से देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।
कार्यक्रम में उपस्थित

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री, एसडीओपी बृजेश भार्गव, एसडीएम अलका इक्का, विधायक नीलेश उईके, नपा अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, जिला भाजपाध्यक्ष संदीप मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, जाम सावली मंदिर समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा समेत जिले के सभी थाना प्रभारी और मिडिया कर्मी मौजूद रहे।



















Leave a Reply