कृषि बिजली की ज्वलंत समस्या का निराकरण करने किसानों ने प्रभारी मंत्री तोमर को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नांदनवाडी और क्षेत्र से लगे ग्रामीणों और किसानों ने प्रभारी मंत्री तोमर को ज्ञापन सौंप कर बिजली की समस्या का निराकरण करने की अपील की है। ज्ञापन के अनुसार वर्तमान में रबी की फसलों की सिंचाई का समय आ गया है और आपके उर्जा मंत्री रहते हुए आपके प्रभार वाला जिला पांदुरना के किसान कृषि बिजली की समस्या से जुड़ा रहे है। बिजली समस्या निम्न है-
नांदनवाडी क्षेत्रे में आज भी लयेभग 40 साल पुरानी बिजली व्यवस्था पर बिजली संचालीत की जा रही है। जिसमें क्षेत्र के 90 प्रतिशत ट्रांसफार्मर ओवरलोड है ऐसी स्थिती में भी अतिरिका ट्रांसफार्मर लगाने के बजाय इन्ही ट्रांसफार्मरी पर बिजली विभाग द्वारा अस्थाई कनेक्शन दिये जा रहे है जिसमें ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या बनी रहती है।

कम बोल्टेज और बार बार ट्रिपिंग होने के कारण किसानों की सिंचाई मोटर पंप खराब हो रहे है।
संपूर्ण क्षेत्र में किसानों को दिन के समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मात्र 6 घंटे बिजली दी जा रही है। और रात के समय 10 बजे से रात 2 बजे तक 4 घंटे बिजली दी जा रही है। गौरतलब है कि दिन के समय बिजली बार बार ट्रिपिंग होती है और मेंटेनेंस के नाम पर काटी गयी बिजली के समय को बढ़ाया नहीं जाक जिसके चलते दिन में निर्धारित घंटे की बिजली में से भी लगभग 2 घंटे कम हो जाते है इसलिए किसान सुधारू रूप से सिंघाई नही कर पा रहे है।

रात के समय १० बजे बिजली दी जा रही है जिससे किसानों को रात्री में विधरन करने वाले जहरीले एवं जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है साथ ही किसान माईयो की निर्दे भी पूरी तुही होती है।
क्षेत्र में अधिकतम किसान भाईयों के मवेशी खेत में रहते है बहुत से किसान परीवार भी खेतों में बने मकानों में रहते है ऐसे में कृषि बिजली 10 घंटे होने के बाद पूर्ण रूप से बंद रहती है। अतः कृषि बिजली के अतिरिका सिंगल फेस की व्यवस्था बनाना अति आवश्यक हो गया है।

विद्युत विभाग में साइनमेन और आउटसोर्स कर्मचारी की भारी कमी होने के कारण मेंटेनेंस कार्य करने में काफी समय लग जाता है जिससे भी किसानों को बिजली की कमी की समस्या का सामना करना पड रहा है।
किसानों ने प्रभारी मंत्री से उपरोक्त गंभीर समस्या को देखते हुए निवेदन किया है कि समस्या का निराकरण करने हेतु उचीत कार्यवाही यथाशिघ्र करे।



















Leave a Reply