भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रम की समीक्षा ली
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प विधानसभा सम्मेलन को संबोधित कर स्वदेशी अपनाए के लिए प्रेरित किया
पांढुर्णा – प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पांढुर्णा प्रवास रहें।।सुबह 4 बजे रेल्वे स्टेशन पर प्रभारी मंत्री का स्वागत जिले के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने स्वागत किया। इसके बाद बोरगांव में रेंमड कम्पनी के विश्राम गृह पहुंचे।
भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड जी अपने पदाधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि के साथ माननीय प्रभारी मंत्री का स्वागत किया ।।
वहां सामान्य चर्चा उपरांत सीधे जिला भाजपा कार्यालय पांढुर्णा पहुंचे जहां कार्यकताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा कोर कमेटी की बैठक संगठनात्मक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई।। संगठनात्मक कार्यक्रम और क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन दिया।।

दोपहर में माननीय प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के तहत गुजरी चौक से शारदा माता तक सभी व्यवसायी दुकानदार को स्वदेशी अपनाने व स्वदेशी समानों की बिक्री हेतु प्ररित किया।। स्वदेशी अपनाए देश को आत्मनिर्भर बनाये के स्टीकर लगा कर सभी भाजपा जिला अध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।।
अंत में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करने के लिए सौसर भाजपा कार्यालय पहुंचे। भारत माता , श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीनदयाल उपाध्याय जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर सभा का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद विवेक बंटी साहू व मुख्य वक्ता ऊर्जा मंत्री माननीय प्रद्युम्न सिंह तोमर जी रहे ।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जी ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदैव देशहित राष्ट्र हित के लिए काम किया है।उनकी हर योजना, हर अभियान देश व समाज उन्नति से जुडा होता है।।ये आत्मनिर्भर भारत अभियान भी हमें व हमारे देश की आर्थिक प्रगति व वैश्विक मजबूती का रोड मैप है ।। आत्मनिर्भर निर्भर भारत ,हर घर स्वदेशी घर घर स्वदेशी ऐसा नारा वहीं दे सकता है जो तपस्वी जीवन जीता हो ,हमारे प्रधानमंत्री जी वैसा ही जीवन जिया है और जी रहे हैं। आत्मनिर्भर का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए हमें जुटना है।
कार्यक्रम में माननीय मंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं कोआत्मनिर्भर भारत का संकल्प दिलाया

जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कहा विकसित भारत बनने का रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर जाता हैं और ये तभी संभव है जब देश का धन देश मे रहे,देश जो उत्पादन करें उसे का उपयोग करें और यह स्वदेशी अपनाने से आयेगा।। हमारे आराध्य पं दीनदयाल जी , महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन स्वदेशी अपनाने और देश को आर्थिक समृद्धि बनाने में रहा।
हमे जैविक खेती कर रसायनिक उर्वरक पर अपनी निर्भरता समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। भाजपा हमे अपने पूर्वजों और उनकी स्वदेशी पद्धति सिखाती है।
माननीय सांसद विवेक बंटी साहू जी ने संशोधित करते हुए कहा 2014 से पहले के भ्रष्टाचार के माहौल से निकालने की उम्मीद की किरण माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी में दिखी।।और उसके बाद का कार्यकाल आपके सामने है ।।हमने उद्योग भारत में लाये मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा दिया, रक्षा श्रेत्र में आत्मनिर्भर हो रहे ।।
आत्मनिर्भर स्वदेशी बम्होस मिसाइल से दुश्मन देशों में खौफ पैदा हो गया है।।आप सब स्वदेशी अपनाए और अपने देश को आत्मनिर्भर बनाये।।हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है की स्वदेशी की भावना को घर-घर पहुंचाना है और जीवन में अपनाना चाहिए।।

कार्यक्रम का आभार जिला उपाध्यक्ष सदन साहू ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेजिला प्रभारी श्री अनिल कुशवाहा जी ,प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले जी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इंद्रचंद डागा, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे नगर परिषद मोहगांव संदीप दादू घाटोडे, जनपद अध्यक्ष सौसर संजय भूते जी , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे, श्रीमती ललिता कुमारे,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले जी,श्री देवेन्द्र गायकवाड़ जी श्री अनिल कुमरे जी,उज्जवल सिंह चौहान , रामकृष्ण वाकोडे , राजेन्द्र भक्ते , मोरेश्वर मर्सकोले, संजय भुते , देवीदास राऊत जी , संदीप घाडोडे, प्रितम राउत ,सदन साहू,सियाराम कोरडे , संतोष जैन, नरेन्द्र परमार, मोरेश्वर मर्सकोले ,हरीश बत्रा सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षगण व पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















Leave a Reply