Advertisement

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन बना ग्रामीणों की उम्मीद की किरण — पिपलधरी में सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने दिया आंदोलन का संकेत

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन बना ग्रामीणों की उम्मीद की किरण — पिपलधरी में सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने दिया आंदोलन का संकेत

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन अब सौसर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है।
सौसर के ग्राम पिपलधरी में संगठन की टीम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी वर्षों से लंबित समस्याओं को सुना, जिनमें सबसे गंभीर मुद्दा — गांव में सड़क का अभाव — प्रमुख रूप से सामने आया।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इस कारण बच्चों की शिक्षा में बाधा, महिलाओं की प्रसवकालीन सुरक्षा में संकट, और आपातकालीन स्थितियों में एम्बुलेंस या वाहन न पहुंच पाने जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

ग्रामीणों ने संगठन के समक्ष एकजुट होकर चेतावनी दी —
“रोड नहीं तो वोट नहीं!”
यदि शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में कार्य नहीं हुआ तो वे सड़क आंदोलन शुरू करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इस मामले को वरिष्ठ अधिकारियों तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी तक पहुंचाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने बताया कि यह विषय पूर्व विधायक अजय चोरे जी के नेतृत्व में संबंधित मंचों पर भी उठाया जाएगा।

भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने कहा —

> “हम ग्रामीणों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।
अगर ज़रूरत पड़ी, तो हम आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!