Advertisement

तहसील अधिवक्ता संघ पांढुरना का जिला कलेक्टर को ज्ञापन

तहसील अधिवक्ता संघ पांढुरना का जिला कलेक्टर को ज्ञापन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – तहसील अधिवक्ता संघ पांढुरना ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर कलेक्टर कार्यालय भवन को कृषि मंडी पांढुरना में ही निर्मित करने की मांग की है।

मांग के प्रमुख बिंदु

– कलेक्टर कार्यालय भवन का निर्माण कृषि मंडी प्रांगण में ही किया जाए।
– वर्तमान में संचालित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है।
– जनसुविधा को देखते हुए इसी परिसर में नया कलेक्टर कार्यालय निर्मित किया जाए।
– कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पताल, पुलिस थाना, व्यवहार न्यायालय, तहसील कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं।

अधिवक्ताओं की चेतावनी

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील अधिवक्ता संघ पांढुरना के पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!