भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन ने नवागत कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से कराया अवगत
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने जिले के नवागत कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और अवैध गतिविधियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक के दौरान संगठन ने कलेक्टर को संगठन की गतिविधियों और जिले में चल रही जनहित की समस्याओं से अवगत कराते हुए कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।
मुख्य रूप से कन्हान नदी में NGT द्वारा रोक के बावजूद जारी अवैध रेत उत्खनन, पोकलेन मशीनों के खुले उपयोग तथा प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाए गए। संगठन ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र सख़्त कार्यवाही की जानी चाहिए।
साथ ही, बिना RERA और T&CP की अनुमति के हो रही अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने तथा इस संबंध में जांच और कार्यवाही की मांग रखी गई। आरटीओ विभाग की अवैध वसूली, गिट्टी खदानों और क्रेशरों के सीमांकन एवं अनियमित उत्खनन की जांच के मुद्दे भी सामने आए।
इसके अतिरिक्त, ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से बेची जा रही अंग्रेजी व देशी शराब, सट्टा-जुआ कारोबार, और इन गतिविधियों में स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की कथित मिलीभगत के मामले पर भी ध्यान दिलाया गया।
संगठन ने यह भी प्रस्ताव रखा कि कलेक्टर कार्यालय को ऐसे स्थल पर स्थानांतरित किया जाए जो जनता की सुगम पहुँच में हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।

उपस्थित पदाधिकारी:
संघठन के सदस्य दिनेश लाड़से, श्री बंडू बेंडे जी, श्री पंकज ठाकरे जी, श्री कैलाश ठाकरे, श्री गजानन कोचे, कु निलेश वानखेड़े, पवन रोहनकर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशील है।

Leave a Reply