Advertisement

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग : अखिलेश जैन

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग : अखिलेश जैन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

भाजपा जिला कार्यालय में हुआ मीडिया संवाद, जिला अध्यक्ष संदीप मोहड़ बोले — “हर घर स्वदेशी, हर दिल में स्वदेशी का भाव जरूरी”

पांढुरना – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, और इस लक्ष्य तक पहुँचने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत अभियान से होकर गुजरता है।

अखिलेश जैन ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों ने विदेशी वस्तुओं को बढ़ावा दिया, लेकिन मोदी सरकार ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयाँ, रक्षा उपकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में देश में ही उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि “2014 तक भारत का निर्यात ₹600 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹2300 करोड़ तक पहुँच गया है।”

उन्होंने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान केवल नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आह्वान है — हर घर स्वदेशी, हर दिल में स्वदेशी। जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो देश की मिट्टी और अपने लोगों की मेहनत का सम्मान करते हैं।”

“देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त करना लक्ष्य” — संदीप मोहोड

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने कहा कि देश को आयात पर निर्भरता से मुक्त कर, घरेलू उद्योगों — विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों — को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी वस्तुएँ देश की मिट्टी की खुशबू और लोगों की मेहनत का प्रतीक हैं। इन्हें अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।”

भाजपा कार्यालय की रजिस्ट्री पर सवाल

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कार्यालय की भूमि को प्रदेश भाजपा के नाम से रजिस्ट्री किए जाने की जानकारी दी गई। मीडिया ने जब सवाल किया कि “जब भाजपा कार्यालय आबादी क्षेत्र में बन सकता है, तो कलेक्ट्रेट कार्यालय भी आबादी क्षेत्र में क्यों नहीं बनाया जा सकता?” — इस पर जिला अध्यक्ष संदीप मोहड़ ने कहा कि यह “प्रशासनिक निर्णय का विषय” है।
पत्रकारों के सवाल पर कुछ क्षण के लिए माहौल तीखा हो गया, परंतु संदीप मोहड़ ने स्पष्ट किया कि कार्यालय की जमीन नियमानुसार लीज पर ली गई है और पार्टी ने शासन को निर्धारित शुल्क का भुगतान किया है।


संतरा और कपास उद्योग पर चर्चा

प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन ने कहा कि पांढुर्णा जिला “वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट” योजना के तहत संतरा और कपास उत्पादन के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इन उत्पादों को निर्यात स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि “जैसे देश रक्षा और मोबाइल उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है, वैसे ही पांढुर्णा जिला संतरा और कपास उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा। इससे किसानों को नए अवसर और आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।”
उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बांग्लादेश द्वारा बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी से किसानों को हो रहे नुकसान पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा।

युवाओं को रोजगार पर प्रश्न

जिले में स्थित ओद्योगिक इकाइयों में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के मुद्दे पे कहा कि युवाओं ने रोजगार लेने वाला नहीं देने वाला बनना चाहिए। स्वरोजगार या
कुटीर उद्योग के माध्यम से ।

आबादी की जमीन की रजिस्ट्री नही होने का सवाल

शहर की आबादी की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने के सवाल पर बताया गया कि नजूल की भूमि की रजिस्ट्री नहीं होने की समस्या सम्पूर्ण मध्य प्रदेश की है और इस ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थितियां

इस अवसर पर पूर्व निगम उपाध्यक्ष संतोष जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू परमार, तथा संगठन के अनेक पदाधिकरी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!