Advertisement

नवागत कलेक्टर के आदेश पर मेडिकल स्टोर्स की जांच, एक दुकान सील, 2 में एक्सपायरी सिरप और च्यवनप्राश मिला

नवागत कलेक्टर के आदेश पर मेडिकल स्टोर्स की जांच, एक दुकान सील, 2 में एक्सपायरी सिरप और च्यवनप्राश मिला

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पांढुरना में नवागत कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के आदेश पर शहर में संचालित मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई। जांच टीम में अलका एक्का अनुविभागी अधिकारी, ब्रिजेश भागर्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, विनय प्रकाश ठाकुर तहसीलदार, अजय मरकाम थानी प्रभारी, दिपेन्द्र सलामे बीएमओ और सुरेश कुमार टेकाम बीईई शामिल थे।


निम्नलिखित मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई

1. श्री साई मेडीकोज पांढुरना (शारदा मार्केट)
2. माँ जय भवानी मेडीकल स्टोर्स गुजरी चौक पांढुरना
3. मोनु मेडीकल स्टोर्स गुजरी चौक पांढुरना
4. नरेन्द्र मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स गुजरी चौक
5. सतीजा मेडीकल स्टोर्स
6. वैष्णवी मेडीकल स्टोर्स
7. प्रेम मेडीकल स्टोर्स, शिवाजी चौक पांढुरना

जांच में मिली खामियां

जांच में श्री साई मेडीकोज और नरेन्द्र मेडीकल स्टोर्स में एक्सपायरी डेट की दवाएं पाई गईं, जिन्हें अलग कर दिया गया। मोनु मेडीकल स्टोर्स का दवा विक्रेता लाइसेंस नहीं होने से उसे सील कर दिया गया।

दवाओं के क्रय दस्तावेज जप्त

सभी मेडिकल स्टोर्स से अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक दवाओं के क्रय संबंधित दस्तावेज आगामी जांच के लिए जप्त कर बीएमओ पांढुरना द्वारा प्राप्त किए गए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!