भाजपा नगर मंडल पांढुरना ने दिव्यांगजनों का किया सम्मान
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – भाजपा नगर मंडल पांढुरना ने आज दिव्यांगजनों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छांगाणी जी ने दिव्यांगजनों से चर्चा कर उनका हालचाल पूछा।
दिव्यांगजनों के साथ संवाद
इस अवसर पर विरिष्ठ नेता पूर्व पार्षद श्री सतीश बांबल जी, महामंत्री श्री माधव पाटिल जी, उपाध्यक्ष श्री पंकज नाईक जी और श्रीमती शंकुनताई बालपांडे जी भी उपस्थित थे। दिव्यांगजनों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझने का प्रयास किया गया।
कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर मंत्री श्री सिंधुताई डाबरे जी, मन की बात प्रभारी श्री सुनील अमजीरे जी और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिव्यांगजनों का सम्मान कर उनकी खुशियों में शामिल होने का प्रयास किया।
सम्मान और सेवा का भाव
भाजपा नगर मंडल पांढुरना के इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों के प्रति सम्मान और सेवा का भाव प्रदर्शित किया। इस तरह के कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और दिव्यांगजनों को सम्मान और समर्थन मिलता है।


















Leave a Reply