कांग्रेस ने किया “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पांढुरना जिला कांग्रेस प्रभारी श्री गंगाप्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री जतन उइके, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, नगर अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में लिए गए निर्णय
बैठक में हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेना होगा।
कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देशों दिए कि वे हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और अधिक से अधिक लोगों को हस्ताक्षर करवाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का प्रतीक है।

बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारी
बैठक में श्री ताहिर पटेल, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष श्री भरत सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री देवकांत मांडोगडे, NSUI जिला अध्यक्ष श्री जिमि टाकभौर और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ ही,श्री सुरेन्द्र सुले, श्री तुलसीराम सलामें ,श्री विलास धोटे, श्री सुनील बॉम्बल, श्री राजू कोल्हे,श्री राजू कोल्हे, श्री संजय राठौर, श्री किशोर देशभरतर, श्री दिनेश घोरमारे, मो, सिराज, श्री सुधीर ठवले, श्री रूपेश बालपांडे, श्री गणपति आगरे श्री अनिल राऊत,श्री अमोल धर्माधिकारी उपस्थित थे। सभी ने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार और सुझाव दिए।
आगामी रणनीति

बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई और सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान को प्रभावी ढंग से चलाएं। इस अभियान के माध्यम से सरकार को जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करना है और अपनी मांगों को मजबूती से उठाना है।


















Leave a Reply