Advertisement

सोनभद्र -बालू लदी टीपर पलटी,बाल बाल बचा ड्राइवर,*

*बालू लदी टीपर पलटी,बाल बाल बचा ड्राइवर,*

*जलजीवन मिशन कर्मीयों की लापरवाही,रोड खोदने की वजह से पलटी टीपर*

 

 

*करमा सोनभद्र*/अरविंद कुमार

 

सोनभद्र करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा में बालू से लदी टीपर पलटने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार चोपन क्षेत्र से बालू लेकर टीपर करमा थाना क्षेत्र के घेवरी गांव में आ रही थी कि बारी महेवा रोड पर जल जीवन मिशन कर्मीयों द्वारा लीकेज बनाने के लिए गड्ढा खोदा गया था और उसे मिट्टी से पाट दिया गया था टीपर चालक समझ नहीं पाया और रोड क्रास होने लगा की अचानक टीपर का चक्का गड्ढे में आ गया जिससे टीपर असंतुलित होकर पलट गई जिसमे टीपर चालक को हल्की चोटें आई हैं।

आप को बता दें कि जल जीवन मिशन कर्मीयों द्वारा आए दिन लीकेज बनाने के नाम पर रोड को खोदकर छोड़ दिया जाता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन द्वारा बिछाए गए पाइप आए दिन फट जाते है जिसको बनाने के लिए नल जल कर्मि आते है और गड्ढा खोदकर चले जाते है जिससे बाईक बड़े वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

जल जीवन मिशन कर्मीयों के इस लापरवाही पूर्ण रवैया से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। प्रदेश सरकार के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं जल जीवन मिशन के अधिकारी मुख्यमंत्री के निर्देश में कहा गया है कि पाईप लाईन बिछाने या लीकेज बनाने पर रोड में जो गड्ढा खोदा जाएगा उसे तत्काल भरकर पक्की रोड की तरह बनाना है लेकिन अक्सर देखा गया है कि इस निर्देशों का पालन नहीं करते हैं जल जीवन मिशन के अधिकारी।

इस प्रकार की लापरवाही और मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!