Advertisement

सोनभद्र -*”मिशन शक्ति 5.0: नवरात्रि में महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में सोनभद्र पुलिस की सशक्त पहल”*

 

 

*”मिशन शक्ति 5.0: नवरात्रि में महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में सोनभद्र पुलिस की सशक्त पहल”*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 विशेष अभियान के अन्तर्गत नवरात्रि के दौरान जनपद सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति नोड़ल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार व सहायक नोड़ल अधिकारी क्षेत्रात्रिकारी लाईन डॉ0 चारू द्विवेदी के मार्गदर्शन में जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों में तथा मुख्यालय स्तर पर कुल 24 मिशन शक्ति केद्रों की स्थापना की गयी । जिनके द्वारा जनपद में निम्न कार्यवाही की गयी-

1. अभियान के दौरान शारदीय नवरात्रि में मन्दिरों/सार्वजनिक स्थानों/मार्केट/ भीड़ भाड़ वाले कुल 882 स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 24283 महिलाओं/बालिकाओं/पुरूषों को 17747 पम्पलेट / साफ्ट कापी वितरित करते हुये हेल्पलाइन नंबर 1090,1076,112,181,102,108,1098,101 साईबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, के बारें में बताया गया तथा राज्य व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,सामूहिक विवाह, ग्रामीण आवास, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन योजना ,लैंगिक अपराध, बालश्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

 

2. लगभग 210 महिलाओं/बालिकाओं को पुरस्कार /नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

3. जनपद में कुल 573 जन चौपालों का आयोजन कर प्रतिभाग करने वाली 16815 महिलाओं/बालिकाओं को 11422 पम्पलेट व अन्य जागरूकता सम्बन्धी सामग्री के माध्यम से जानकारी प्रदान की गयी।

 

4. जनपद में महिलाओं/बालिकाओं के अत्यधिक आवागमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों/ स्कूलो / कॉलेजों के आस पास कुल 577 संवेदनशील हॉट स्पॉट चिन्हित करते हुये 7606 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।

 

5. मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध अपराध कारित करने वाले कुल 90 व्यक्तियों के विरुद्ध एन्टीरोमियों स्क्वायड द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया। जिनमें कुल 68 शोहदों के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 296 बीएनएस व 20 अभियुक्तों के विरूद्ध महिलाओ/बालिकाओं का लज्जाभंग करने सम्बन्धी अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

 

6. महिला अपराध से सम्बन्धित कुल 05 अभियुक्तों के विरुद्ध सघन निगरानी हेतु एच0एस0 की कार्यवाही तथा 96 अभियुक्तों के विरुद्ध मिनी गुण्डा (129 बीएनएसएस) की निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

 

7. जनपद स्तर पर स्टंटबाजी व नियम विरुद्ध रूप से सड़क पर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कुल 1348 स्थानों पर कुल 11916 वाहनो की आकस्मिक चेकिंग करते हुये काली फिल्म/हूटर/बत्ती लगाना/गलत नम्बर प्लेट/जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने वाले 3021 वाहनों का चालान किया गया तथा 93 वाहनों को सीज किये जाने की कार्यवाही की गयी।

 

8. जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग/जागरूकता अभियान के माध्यम से कुल 1244 व्यक्तियों को विभिन्न माध्यमों से सरकारी योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारें में जानकारी दी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!