पुनः शुरू हुआ भरत मिलाप राजगद्दी।
सीतापुर से सुरेंद्र तिवारी ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज़

सीतापुर। परंपरागत भरत मिलाप एवं राजगद्दी कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ नगर में किया जा रहा है। कई वर्षों से भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा था परन्तु कोरोना काल खण्ड से याह आयोजन बंद हो गया था। एक बार पुनः नगर के कुछ प्रमुख समाजसेवियों द्वारा इस आयोजन को शुरू किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए दस सदस्यीय समिति भरत मिलाप राज गद्दी आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष अमित बाजपेई, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी एवं 8 अन्य सदस्य हैं।
समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई कि 2 अक्टूबर को विगत वर्षों में हुए भरत मिलाप आयोजन के अध्यक्षों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। उसके उपरान्त भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुमित ओरछा, लाफ्टर फेम हेमंत पाण्डेय, शशि श्रेया, अजय अंजाम, वंदना विषेश काव्य पाठ करेंगे।

3 अक्टूबर को नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें श्रीमहाकाल भगवान की झांकी, डमरू वादक, अघोरी और विभिन्न भगवान की झांकी होंगी। शोभा यात्रा का पूजन जगह जगह किया जाएगा।
शोभा यात्रा के उपरान्त भरत मिलाप का शुभारंभ होगा, जिसमें हवा में उड़ते हुए भगवान हनुमान, पुष्पक विमान द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता एवं श्रीलक्ष्मण का आगमन होगा। फिर भगवान श्रीराम का भरत से मिलाप होगा, उसके बाद बागवान श्रीराम का राजगद्दी पर अभिषेक के साथ भव्य एवं दिव्य आरती नैमिषारण्य के चक्र तीर्थ के मुख्य पुजारियों द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन में मुनींद्र अवस्थी, विकास हिंदू, अरविंद मोहन मिश्रा, राहुल मिश्रा, विश्वीर गुप्ता, राहुल जायसवाल, पारस धवन, अनुभव पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, ललित श्रीवास्तव, निर्भय द्विवेदी, संदीप अवस्थी, प्रभात अग्निहोत्री, आकाश मिश्रा की भूमिका प्रमुख रहीं।
















Leave a Reply