कन्या पूजन एवं हवन , कलश शोभा यात्रा निकालकर होगा कलश विसर्जन।
सोनभद्र,/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा परिसर में नवरात्रि महोत्सव के क्रम में नवमी के दिन यजमान प्रशांत पाण्डेय ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन अर्चन करते हुए कन्या भोजन कराते हुए श्री दुर्गा पाठ के निमित्त हवन पूजन संपन्न किया । कमेटी के मुख्य व्यवस्थापक विष्णु दुबे और गिरीश पाण्डेय ने बताया कि दो अक्टूबर दशहरे के दिन नवरात्रि महोत्सव के क्रम में जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ब्रम्हनगर पूजा परिसर में स्थापित मां श्री दुर्गा के कलश का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से किया जायेगा।
बताया कि कलश शोभा यात्रा ब्रम्हनगर मंदिर परिसर से दोपहर दो बजे से शुरू होगी जो बढ़ौली चौराहे से होते हुए अशोक नगर में स्थित अकडहवा तालाब पर पहुंचकर प्रेम पूर्वक कलश का विसर्जन तालाब में यजमान द्वारा किया जायेगा।
कमेटी के सक्रिय सदस्य राजबहादुर सिंह व राहुल ने बताया कि कलश शोभा यात्रा के पश्चात कलश शोभा यात्रा में शामिल सभी भक्तों को दशहरे के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में गुड़ की जलेबी और पान प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।
कमेटी के सक्रिय सदस्य अमित पाण्डेय एवं शनि शुक्ला ने ब्रम्हनगर रावर्ट्सगंज नगर वासी मां दुर्गा के भक्तों, माताओं, बहनों से अधिक से अधिक संख्या में कलश शोभा यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
कन्या पूजन के दौरान अनुपम तिवारी, आनंद चौरसिया, प्रभात सिंह पटेल, राहुल सिंह, अभिषेक गुप्ता, जानू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में माताएं बहनें और कन्या मौजूद थीं।

















Leave a Reply