Advertisement

 लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता की हुई हत्या।

 ब्यूरो चीफ राहुल कुमार 30 सितंबर 2025, जिला मुरादाबाद।

 लड़की को लेकर इंस्टाग्राम पर हुए विवाद के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता की हुई हत्या।


मुरादाबाद: मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के पीछे एक लड़की को लेकर 4 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस हत्या के बाद गुस्साए बजरंग दलकार्यकर्ताओं ने कटघर थाने का घेराव कर नारेबाजी और हंगामा किया। इस दौरान एसपी सिटी पर अभद्रता करने के आरोप लगाते हुए बजरंग दल कार्यकर्ता थाने के गेट पर धरना देकर बैठ गए।
धरने पर बैठे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर में सरे आम बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है और एसपी सिटी उल्टा बजरंग दल पदाधिकारी को ही तेवर दिखा रहे हैं। आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसपी सिटी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 2 घंटे बाद किसी तरह समझा बुझाकर पुलिस ने भीड़ को थाने के गेट से हटाया।
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश के लिए एसएसपी सतपाल अंतिल ने पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद शहर के कटघर थाना क्षेत्र में गुलाबबाड़ी चुंगी फल मंडी के पास रहने वाला शोभित ठाकुर उर्फ भूरा उम्र करीब 18 वर्ष बजरंग दल के सूरज नगर खंड का संयोजक था। शोभित राजकीय इंटर कॉलेज लालबाग में 11वीं में पढ़ता था। इसके अलावा वह एक फैक्ट्री में पार्ट टाइम काम करता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी पांच बहने भी हैं।


शोभित के पिता घनश्याम ने बताया की शाम को करीब 5 बजे शोभित अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। बलदेव पुरी शिव मंदिर के पास पैदल आए हमलावरों ने शोभित को गोली मार दी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों का कहना है की शोभित घर से अपने दोस्त गौतम कश्यप के साथ घूमने निकला था। रास्ते में उसे आदित्य और रोहित मिल गए। बलदेव पुरी बसंत विहार चौराहे पर शिव मंदिर के पास जतिन उर्फ लाला, अक्कू शर्मा, अविनाश पासी और रोहित जाटव ने शोभित को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले शोभित अपना बचाव कर पाता हमलावरों ने उसकी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। आरोपियों में से एक अक्कू शर्मा डियर पार्क रामनगर मझरा का रहने वाला है। बाकी आरोपियों के एड्रेस भी पुलिस ढूंढ रही है। सभी युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार करीब 4 महीने पहले शोभित का हमलावरों के साथ एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। इंस्टाग्राम पर किसी लड़की को लेकर कमेंट्स के बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़े थे। बाद में दोनों ने इस मुद्दे पर समझौता भी कर लिया था। लेकिन रोहित जाटव ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दे दिया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी की वहां मौजूद बजरंग दल पदाधिकारी से कहा सुनी हो गई। इसके बाद बजरंग दल कार्य कर्ताओं ने कटघर थाने का घेराव शुरू कर दिया। लगभग 100 से अधिक बजरंग दल कार्यकर्ता धरना देकर कटघर थाने के गेट पर बैठ गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया।
इस बीच एसपी सिटी थाने पहुंचे तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। यहां फिर से एसपी सिटी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।
गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरेआम एक बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। शहर में क्राइम बढ़ रहा है और एसपी सिटी उसे कंट्रोल करने के बजाय उल्टा उन्हें तेवर दिखा रहे हैं। करीब 2 घंटे तक कटघर थाने के गेट पर हंगामा चलता रहा। बाद में सीनियर पदाधिकारी के समझाने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव करना बंद कर दिया।
SSP सतपाल अंतिल ने आरोपियों की अरेस्टिंग के लिए पांच टीमों का गठन किया है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं की जल्दी से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कोर्ट के सामने पेश करें। सरेआम हुई हत्या को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए पुलिस पेट्रोलिंग को और भी अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!