Advertisement

मैं हूं अभिमन्यु” : महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का जन जागरूकता अभियान

मैं हूं अभिमन्यु” : महिला सुरक्षा, सम्मान और समानता का जन जागरूकता अभियान

विदिशा पुलिस ने 5000+ नागरिकों तक पहुंचाया जागरूकता का संदेश

तहसील सिरोंज के स्कूल, कॉलेज, गांव–कस्बों में भी चल रहा अभियान

सिरोंज देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शासन के आदेशानुसार “मैं हूं अभिमन्यु” जागरूकता अभियान जिला विदिशा में निरंतर संचालित है। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, लैंगिक समानता, महिला सम्मान और सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।
जिलेभर में व्यापक जन जागरूकता : 5000 से अधिक लोग हुए जागरूक
27–29 सितम्बर 2025 के दौरान जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस टीमों ने स्कूल, कॉलेज, चौराहों और बाजारों में कार्यक्रम आयोजित कर 5000 से अधिक लोगों को जागरूक किया। पुरुषों को महिलाओं के प्रति समानता एवं सम्मान का संकल्प दिलाया गया तथा पोस्टर व पंपलेट वितरित कर संदेश पहुँचाया गया—“चुप न रहें, आवाज उठाएं।”
प्रमुख स्थान और गतिविधियां:
👉थाना पथरिया : प्र.आर. नाजमा खान व म.आर. रेखा ने स्कूल–कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम किए।
👉थाना दीपनाखेड़ा : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पूरे स्टाफ द्वारा छात्रों को संबोधित कर पंपलेट वितरित किए गए।
👉थाना पठारी : सउनि राजेश चंद कुकरेती, प्र.आर. उत्तम सिंह व प्र.आर. रमेश द्विवेदी ने खेल मैदान में बच्चों व नागरिकों को जागरूक किया।
👉थाना करारिया : म.आर. रक्षा एवं टीम ने बाजार और स्कूल क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया।
👉थाना लटेरी : सांदीपनि स्कूल व शासकीय हाई स्कूल सुनखेर में हरिओम लोधी, किरण बिहानी और विनीता ने छात्र–छात्राओं को संबोधित किया।
👉थाना मुरवास : शासकीय उच्चतर विद्यालय में विद्यार्थियों को महिला सम्मान और सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी दी गई।
👉थाना उनारसीकला : ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
👉थाना आनंदपुर : हायर सेकेंडरी स्कूल आनंदपुर में एएसआई अजय रघुवंशी एवं टीम ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

> “कम उम्र से ही लड़कों में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का भाव जागृत हो। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा केवल नैतिक व सांस्कृतिक नहीं, बल्कि वैधानिक बाध्यता है। महिला अपराध का आरोपी बनने पर चरित्र सत्यापन जीवनभर अनुपयुक्त हो जाता है। इसलिए हर परिस्थिति में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें और जिम्मेदार समाज का निर्माण करें।”

महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर:
महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098.

विदिशा पुलिस का यह सतत प्रयास महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन है।

लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!