Advertisement

सोनभद्र – *मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्रा रिया सिंह को करमा थाना प्रभारी बनाए जाने की प्रेरणादायक पहल-*

 

 

*मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्रा रिया सिंह को करमा थाना प्रभारी बनाए जाने की प्रेरणादायक पहल-*

 

करमा सोनभद्र/अरविंद कुमार

”मिशन शक्ति फेज-5” पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 29.09.2025 को जनसेवा इण्टर कालेज, जुड़वरिया की कक्षा 11वी की मेधावी छात्रा रिया सिंह को एक दिन के लिए थाना करमा का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर छात्रा रिया सिंह ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की और महिला सुरक्षा,साइबर अपराध,घरेलू हिंसा आदि से जुड़े मामलो की विवेचना की प्रक्रिया को नजदीक से समझा। उन्होने महिला हेल्प लाइन 1090,112,181 जैसे सेवाओं के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए रिया ने थाने पर शिकायत लेकर आयी पीड़ित महिलाओ की सम्सयाओ को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु बताया गया तथा बालिकाओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने,अपने अधिकारो के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर कानून की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। सभी ने रिया के आत्मविश्वास की सराहना की और इस पहल को छात्राओ के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। ”मिशन शक्ति” के इस नवाचार का उद्देश्य बालिकाओ और महिलाओ में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हे समाज में अपने अधिकारो के प्रति सजग बनाना तथा प्रशासनिक तंत्र से जोड़ना है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!