*”मिशन शक्ति 5.0″ के तहत छात्रा सिया सिंह बनी एक दिन की थाना प्रभारी कोतवाली रॉबर्ट्सगंज,
महिला सशक्तिकरण की दिशा में सोनभद्र पुलिस की प्रेरणादायक पहल-*
सोनभद्र / अरविंद कुमार

“मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनभद्र पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज की छात्रा सिया सिंह को एक दिन के लिए थाना रॉबर्ट्सगंज का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सिया सिंह ने हाई स्कूल परीक्षा में अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था।
थाना प्रभारी की भूमिका में सिया सिंह ने न केवल थाना परिसर का निरीक्षण किया, बल्कि केस फाइलिंग, FIR प्रक्रिया, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन जैसी जिम्मेदारियों को भी समझा। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
*जनपद सोनभद्र में चल रहे “मिशन शक्ति” अभियान की यह पहल बेटियों को नेतृत्व के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अनुकरणीय कदम मानी जा रही है।*

















Leave a Reply