Advertisement

सोनभद्र – *मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दिखाई हरी झंडी*

 

 

*मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने दिखाई हरी झंडी*

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक-29.09.2025 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *’रन फॉर एम्पावरमेंट’* दौड़ का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

 

दौड़ की शुरुआत चुर्क बाजार से हुई और समापन पुलिस लाइन चुर्क में हुआ, जिसकी कुल दूरी लगभग 2 किलोमीटर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं भी दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।*

 

प्रतियोगिता में प्रथम कंचन पुत्री अरविन्द शर्मा, द्वितीय चाँदनी पुत्री रविन्द्र पाल एवं तृतीय कंचन पुत्री शिवनारायन स्थान प्राप्त की, तीनों छात्राओं को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

 

कार्यक्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम व स्कूल शिक्षकों तथा अभिभावकों* की उपस्थिति से आयोजन और भी प्रेरणादायक बन गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!