Advertisement

कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की निंदा, फूंका पुतला

कांग्रेस पार्टी का जोरदार विरोध: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की निंदा, फूंका पुतला

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालाघाट एवं AICC सदस्य श्रीमती पुष्पा बिसेन जी ने विधायक कार्यलय पांढुरना में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बयान निंदनीय और अशोभनीय है। यह बयान उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है और भाई बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला बयान है। उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

मंत्री के बयान की कड़ी निंदा

श्रीमती पुष्पा बिसेन जी ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान महिलाओं का अपमान करता है और यह कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री जी माफी नहीं मांगते हैं तो देश भर में महिला संगठन उनके विरोध में सड़कों पर उतरेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। एक ओर संपूर्ण मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार बढ़ गए है, महिलाओं के साथ हिंसा, बलात्कार की घटनाओ में वृद्धि हो रही है और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है। और सरकार में बैठे मंत्री आए दिन महिला विरोधी बयान देते रहते है। ऐसे मंत्रियों को तत्काल सरकार से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर कांग्रेस पार्टी और महिलाएं चुप नहीं बैठेगी। पांढुरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके ने भी इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की अभद्र बयान बाजी बिल्कुल भी मान्य नहीं है, ये भाई बहन के पवित्र रिश्ते को तार तार करने वाला बयान है।

पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन

पत्रकार वार्ता के बाद, कांग्रेस पदाधिकारियों ने M P L ग्राउंड के पास पारडी चौराह पर पुलिस की उपस्थिति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ कड़े शब्दों में निंदा प्रस्ताव पारित किया और उन्हें पद से हटाने की मांग की।

प्रमुख उपस्थिति

इस अवसर पर विधायक श्री निलेश उईके जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लता तूमड़ाम जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री विश्वास कॉम्बे जी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े जी, नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल,नेता प्रतिपक्ष नपा सुरेश सुरजूसे, एवं कांग्रेस पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की कड़ी निंदा की और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस पार्टी का कड़ा रुख

कांग्रेस पार्टी ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और उन्हें माफी मांगने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि अगर मंत्री जी माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनके खिलाफ आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे।

विरोध प्रदर्शन की झलक

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मंत्री के बयान की प्रतिक्रिया

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान की प्रतिक्रिया में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बयान निंदनीय है और मंत्री जी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री जी माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनके खिलाफ आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!