*मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पन्नूगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही *
*कस्बा रामगढ़ में आने जाने वाली महिलाओ व लड़कियो को देखकर छिटाकशी करते हुए अश्लील गाना गा रहा था, आरोपी गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्यवाही की गई। थाना पन्नूगंज पुलिस टीम ने कलाम पुत्र इब्राहिम, निवासी ग्राम रागमढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र को उस समय गिरफ्तार किया जब वह ब्लाक रोड कस्बा रामगढ़ में आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं कों देखकर छिटाकशी करते हुए अश्लील गाना गा रहा था महिला सम्मान के विरुद्ध इस प्रकार की हरकत को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 179/2025 धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
कलाम पुत्र इब्राहिम निवासी: ग्राम रागमढ़, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र।
*👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*
1- उपनिरीक्षक मुरली यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
2- कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
3- महिला कांस्टेबल रिंकू गुप्ता थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
________________________________________
*जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*

















Leave a Reply