*मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के उल्लंघन पर 201 चालान किए गए-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

आज दिनांक 27.09.2025 को “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत *क्षेत्राधिकारी यातायात सोनभद्र डॉ0 चारू द्विवेदी* के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात की अगुवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा नियमों की प्रभावी क्रियान्विति तथा जनजागरूकता फैलाना रहा।इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान निम्नलिखित प्रकार के उल्लंघनों पर कुल 201 चालान किए गए:
1. काली फिल्म लगे वाहनों पर
2. मॉडिफाइड साइलेंसर उपयोग करने वाले वाहनों पर
3. सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालकों पर
4. बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर
5. तीन सवारी चलाने पर
6. बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर
7. वाहनों पर जाति सूचक शब्द पर
इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा मौके पर ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया एवं मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोपरि बताया गया।
*क्षेत्राधिकारी यातायात* ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की कार्यवाहियाँ नियमित रूप से चलती रहेंगी और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई से आम जनता में एक सकारात्मक संदेश गया है कि पुलिस प्रशासन सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं सामाजिक अनुशासन के प्रति सजग एवं तत्पर है।

















Leave a Reply