Advertisement

सोनभद्र – दिव्य गंगा सेवा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन , पवन कुमार सिंह एडवोकेट बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

 

दिव्य गंगा सेवा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन , पवन कुमार सिंह एडवोकेट बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गत दिवस हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं गंगा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण-प्रचार पर विशेष विमर्श किया गया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों की मनोनयन की घोषणा की गई। जिसमें ललित कुमार सक्सैना को राष्ट्रीय संरक्षक

पवन कुमार सिंह, एडवोकेट एवं

ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर मिशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्वों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा गंगा संरक्षण, संस्कृति संवर्धन एवं सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में मिशन की आगामी योजनाओं, राष्ट्रव्यापी अभियान और जनजागरण कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में आनलाईन एवं प्रत्यक्ष रुप से उपस्थित पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दुबे,राष्ट्रीय संयोजक केशव पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री अभिषेक सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजुल चतुर्वेदी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डाॅ.शैलेश तिवारी,महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम धस्माना,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!